कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज के नजरगंज निवासी नियामतरजा उर्फ लाल ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह वैध अनुमति लेकर पेड़ कटवाने का काम करता है।बताया कि चचेरे भाई मो. उस्मान के साथ वह पेड़ कटवाकर जा रहा था। इसी दौरान वहां पर बाइक से दो लोग पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई कराने की धमकी दी। साथ ही जेब में रखा चार हजार रुपया छीन लिया। इतना ही नहीं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...