देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया गांव में मारपीट कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोहन यादव ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद में आरोपितों के खिलाफ पहले ही थाना में केस दर्ज कराया गया था। इसी बात से नाराज होकर जयदेव यादव, उमाशंकर यादव, इन्द्रदेव यादव समेत अन्य लोग घर में घुस आए और कहा कि पुराने केस में काफी खर्च हुआ है, इसलिए 50 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी। पीड़ित के अनुसार रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और गले से चांदी का हार छीन लिया है। संबंधित मामले मे पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.