मारपीट कर युवक को दी जान से मारने की धमकी
हापुड़, मार्च 30 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर-पांच निवासी बिलाल ने बताया कि 27 मार्च 2026 की रात वह अपने काम से वापस आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में रफीक नगर आयशा मस्जिद के पास रहने वाले गुल्लु ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.