मारपीट कर युवक को घायल किया, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत, मई 17 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव में ड्यूटी जा रहे युवक पर दबंगो ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के मुकारी गांव निवासी सोनू गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में नोकरी करता है। सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी गांव के ही दबंग लोग उसे रास्ते में मिल गए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे।सोनू ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया पीड़ित किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया।पीड़ित की तहरीर पर बबलू,सचिन,किरण और मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.