बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पैकोलिया के मुसहा बरहपेड़ा निवासी रामचेत का आरोप है कि सोमवार को हर्रैया के सिटकहिया में उनके बेटे सुभाष यादव को विपक्षियों ने लाठी-डंडे, हॉकी व लोहे की राड से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए धमकाया। मोबाइल व बाइक तोड़ दी। इस दौरान उनके बेटे की सोने की चेन और अंगूठी गिर कर गुम हो गई। पुलिस ने मुसहा बरहपेड़ा निवासी आरोपी सत्येन्द्र नाथ यादव, अभिषेक यादव पता अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...