प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी सहोदरपुर निवासी राहुल पाल ने कुछ लोगों पर मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। राहुल के अनुसार वह शनिवार रात सब्जी खरीदने के लिए निकला था। मोहल्ले में ही एक बाइक से आए दो लोगों ने उसे रोका और मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि मोबाइल नहीं छीना गया है। मारपीट का मामला है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...