मारपीट कर मां व मासूम को किया जख्मी
उन्नाव, जुलाई 15 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के टिकाना गांव की फूलबानो पत्नी दानिश ने बुधवार को पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच साल पहले शादी हुई थी। एक साल तक पति दानिश के साथ चेन्नई में रही। उसके बाद फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सैंता गांव मायके में पिता के घर पर रही। चार दिन पहले ससुराल टिकाना पहुंची। यहां सौतेली सास व ससुर इरशाद उर्फ गुरजा व देवर जुनैद घर में रहने पर विवाद करने लगे। बुधवार को सौतेली सास, ससुर व देवर ने मिलकर उसे व 2 वर्षीय बेटे दारिश के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.