मारपीट कर मां बेटी को किया जख्मी
उन्नाव, मई 23 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के छोटीखेड़ा मजरा गालिबपुर गांव की रहने वाली शिवानी पत्नी संदीप ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम बच्चों को कोचिंग छोड़ने के लिए जा रही थी। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के रहने वाले अनुज और सोहन की पत्नियां गाली गलौज करने लगी। जब हम अपने घर चली आई तो विपक्षीगण हमारे घर के सामने आकर मुझे मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर गांव वालों के आने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट कर मुझे व बेटी को जख्मी कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.