मारपीट कर महिला से चांदी की चेन छीनी
देवघर, जून 30 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के सियाटांड गांव में मारपीट कर चांदी की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बुलू देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी बहन कोशी देवी और बहनोई रंथु यादव खेत से सब्जी तोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के सुनील यादव, केलू यादव, अनिल यादव, निर्मला देवी, गीता देवी और झामलाल यादव ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपितों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दोनों के साथ मारपीट की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने कोशी देवी के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों के सत्यता की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.