कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां थाना के किशरवल गांव में किसी बात को लेकर आपस में लड़ने के बाद शुक्रवार मध्यरात्रि में गुस्से में पति ने अपनी पत्नी को पीटकर छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।किशरवल गांव का रहने निवासी रिषभ शर्मा लोडर चालक है। करीब बारह साल पहले उसकी शादी नबीनगर थाना हसनगंज उन्नाव की रहने वाली बत्तीस साल की रीता शर्मा के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- चितपिल में महिला की हत्या, रायको नदी किनारे से मिला शव उसक तीन बच्चे बंश, वेदांत व वैष्णवी हैं। दोनों पति पत्नी का अक्सर घर में विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में बच्चों के साथ दंपति घर की छत पर लेटने...