मारपीट कर ब्लाउज फाड़ दिया, बिहार में अब घर में घुसकर महिला से हैवानियत; थाने में शिकायत
संवाद सूत्र, अक्टूबर 13 -- संवाद सूत्र, लालगंज, वैशाली। बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध खत्म नहीं हो रहा है। अब वैशाली जिले में महिला के साथ घर में घुसकर हैवानियत की गई है। महिला का आरोप है कि हैवानों ने उनका ब्लाउज तक फाड़ दिया औऱ दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात वैशाली जिले की है। यहां लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति ने चार लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने, लूटपाट करने, दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस संबंध में लालगंज थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे की बताई गई है। महिला ने आवेदन में लिखा है कि वह अपने घर में बच्चे को दवा खिला रही थी। इस दौरान रौंदी पोखर गांव के दिनेश सिंह, अवधेश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.