रामपुर, अप्रैल 3 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में युवकों को रोककर मारपीट कर उनकी बाइक में आग लगा दी। पीड़ित युवक अपने साथियों के साथ धमोरा जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस ने इस मामले में नानकार के प्रधान समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव निवासी रितेश अपने साथियों के साथ धमोरा जा रहा था। तभी रास्ते में नानकार गांव में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर बाइक में आग लगा दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आलोक, गौरव,सतीश,अंश,अनेक सिंह और महावीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.