लखनऊ, अप्रैल 7 -- बेखौफ बदमाश रास्ते में पीटा, सुनसान इलाके में छोड़कर भाग निकलेपीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटीलखनऊ,संवाददाता।सरोजनीनगर क्षेत्र में बाइक सवारों ने युवक को मारपीट कर जबरन बाइक में बैठा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित की जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार पीड़ित को नहर किनारे छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।सिद्धार्थनगर ग्राम ब्रह्मणी निवासी क्षितिज सिंह हाइड्रिल कॉलोनी में रहता है। 31 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे पीड़ित कुछ सामान लेने हाइडिल चौराहा आया था। तभी रास्ते में दो बाइक सवार आए और गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन बाइक में बैठा लिया। विरोध करने पर बाइक सवारों ने युवक को पीटा और इस दौरान आरोपियों ने युवक की जेब में रखे पांच हजार रुपये और आई फोन छीन लिया। घटना से सहमा प...