मारपीट कर बच्ची की हत्या करने का आरोप
मधेपुरा, मई 20 -- बिहारीगंज । हथिऔंधा वार्ड- 9 में एक वर्ष की बच्ची जरीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर गांव में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर बच्ची के पिता मो. वसील ने अपने ही भाई और उनके परिजन पर मारपीट कर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। मो. वसील का कहना है कि बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे उसका भाई मो. आलम, भतीजा मो. चांद, मो. सोबराती, मो. सलमान, भाभी बीबी सकीला एवं जलीसा उसके घर पहुंचकर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इसी क्रम में अबोध बच्ची जरीना को भी मारपीट करने के साथ उठाकर पटक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित पक्ष के मो. आलम ने कहा कि लगभग एक वर्ष से दोनों भाइयों के बीच मतभेद के कारण बातचीत तक नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.