खगडि़या, मई 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता चोढ़ली गांव निवासी 48 वर्षीय परशुराम राम ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पुत्र वरुण कुमार को मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना शनिवार के रात नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक घटना के समय उसका पुत्र अपने ही गांव के हल्का बासा चौक पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दूकान से सिलिंग फैन की खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर गांव के ही बीस वर्षीय करण कुमार अपने चार अज्ञात सहयोगियों के साथ देसी कट्टा से लैस होकर उसके पुत्र को रोक कर जबरन तलाशी करने लगा। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच नामजद जिसका विरोध करने पर उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। आवेदक क...