पीलीभीत, जुलाई 17 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बगवा निवासी निर्मला देवी ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसने अपनी पुत्री चमेली देवी की शादी वर्ष 2019 में ग्राम लदपुरा थाना सुनगढ़ी निवासी चंद्रप्रकाश से की थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका दामाद चंद्रप्रकाश पुत्री के साथ शराब के नशे में मारपीट करने लगा। जेठ हरीश कुमार,वीरेंद्र कुमार,सास महारानी,जेठ का बेटा कमल,जिठानी अनीता देवी भी उसके साथ मारपीट करते थे। 10 जुलाई 2025 को मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पुत्री की पिटाई की। बमुश्किल आरोपियों से बचकर पुत्री अपने मायके में आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.