बरेली, मार्च 16 -- फतेहगंज पश्चिमी। शराब के नशे का आदी पति पत्नी के साथ लगातार मारपीट करता है। उसे दो बार घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा रेलवे स्टेशन निवासी सुभाष वर्मा ने अपनी बेटी पूजा की शादी सात वर्ष पूर्व बदायूं जिले के बिल्सी निवासी अमित वर्मा से की थी। शादी के कुछ समय बाद अमित वर्मा शराब पीकर पूजा के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान पूजा का गर्भ भी गिर गया। परिजनों ने समझाने पर भी स्थिति नहीं सुधरी तो सुभाष वर्मा बेटी को मायके ले आए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई तो रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर पूजा को ससुराल भेज दिया। तीन साल बाद पति अमित वर्मा, देवर सुमित वर्मा, ससुर महेंद्रपाल वर्मा और ननद निशी वर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.