बरेली, अप्रैल 16 -- शीशगढ़, संवाददाता। महिला ने पति पर शराब पीकर पीटने का आरोप लगाकर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बंजरिया निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी उधम सिंह नगर थाना सितारगंज नयागांव में रोहित से हुई थी। महिला का आरोप है शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उन्हें प्रताड़ित करता है। महिला ने सास रेखा रानी, जेठ दिनेश कुमार, जेठानी हेमलता पर पति से पिटवाने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर खोल दिया, उसने भागकर जान बचाई। पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नव विवाहिता को घर से निकाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.