मारपीट कर पति को घायल करने का आरोप, दिया आवेदन
खगडि़या, अप्रैल 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के लालगोल बासा निवासी रिंकू शर्मा के 35 वर्षीया पत्नी विनीता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही नातेदार रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर पति को घायल कर देने की शिकायत की है। घटना सोमवार की संध्या पांच बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदन के मुताबिक नामजद गोपाल उर्फ राजेश शर्मा, अमन कुमार सहित पांच लोगों ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। नामजद अमन कुमार बीच बचाव करने पहुंची आवेदिका के साथ भी मारपीट कर मंगलसूत्र छीन लिया। मारपीट के कारणों के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.