गोपालगंज, फरवरी 18 -- विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुशहरी बाजार के एक मोबाइल की दुकान में विगत 14 फरवरी की रात में स्थानीय गौरव कुमार, आदित्य उर्फ टूनटून, संटू कुमार एवं गोलू कुमार ने घुसकर मारपीट की। दुकानदार भीम गुप्ता सहित उनके भाई नागेन्द्र गुप्ता व राजू गुप्ता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही राजू के गले से सोने की चेन, भाई नागेन्द्र गुप्ता के पॉकेट से दस हजार रुपए और मोबाइल बिक्री का गल्ला बक्से में रखा एक लाख रुपए नगद लूट लिए। मामले में पुलिस ने भीम गुप्ता के आवेदन पर मोहित गुप्ता, गोलू, लालबचन गुप्ता सहित छह के विरुद्ध मारपीट एवं रुपए लूटने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.