बांका, मार्च 5 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव में बुधवार को हथियार के बल पर दुकान में मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता नकटी निवासी ब्रह्मदेव यादव की पत्नी गुड़िया देवी ने जमदाहा ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान ओपी क्षेत्र के कनछपरा गांव निवासी संतोष यादव, विकास यादव, मोहरील यादव, आशिष यादव, प्रमोद यादव एवं बुगो यादव सिगरेट लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग धारदार हथियार से लैस थे। पीड़िता के अनुसार उपरोक्त सभी ने अचानक गाली-गलौज करते हुए उसके साथ, उसके पिता तथा दुकान पर मौजूद दो-तीन ग्राहकों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे सभी लोग जख्मी हो गए। इस दौरान आरोपितों ने दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.