रुडकी, दिसम्बर 10 -- कोतवाली क्षेत्र के डौसनी निवासी नवाब मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे गन्ने की चरखी से काम खत्म कर बाहर निकले तो रजबपुर गांव के दिनेश, उसके बेटे राजेश उर्फ लिल्लू और सिद्धार्थ उर्फ छोटू ने उन्हें रोका। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो आरोपियों ने गाली-गलौच व मारपीट की। इस घटना में नवाब का एक दांत टूट गया। शोर सुनकर गांव के सलीम और परवेज मौके पर पहुंचे और किसी तरह नवाब को बचाया। पीड़ित के बेटे परवेज ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.