महोबा, मई 8 -- महोबा, संवाददाता। दबंगों के द्वारा युवक का रास्ता रोककर गाली गलौच की विरोध करने पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के समद नगर निवासी पंकज द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मई को उसका पुत्र प्रिंस 6 मई को पड़ोसी राजा शुक्ला के यहां गया था जहां से वापस लौटते समय मोबाइल पर फोन आने के कारण मंदिर के पास फोन से बात करने लगा तभी मोहित प्रजापति ने अपने साथियों के साथ गाली गलौच करने लगा विरोध करने पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू से बेटा प्रिंस और राघव पर हमला बोल दिया। चाकू से प्रिंस घायल हो गया। मोहित के परिजनों ने छत से पथराव शुरु कर दिए जिससे बेटा की पल्सर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राघव की भी बाइक क्षतिग...