देहरादून, मार्च 1 -- देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में अरिहंत टावर के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। कांवली रोड निवासी नवीन कुमार गर्ग ने कहा कि 14 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे नवीन अपने दोस्त पुनीत के साथ कार से डालनवाला जा रहे थे। अरिहंत टावर के पास पुनीत शराब लेने गया। इसी बीच कार के पास खड़े नवीन पर मनुदेव अग्रवाल और उसके साथियों ने अचानक हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे नवीन का हाथ फ्रैक्चर हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.