कौशाम्बी, जून 18 -- सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावां का मजरा भटपुरवा निवासी ननकी देवी पत्नी स्व. पुरुषोत्तम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के बाहर ग्राम सभा की भूमि पर परिवार के साथ छप्पर डालकर रहती है। बुधवार की रात पड़ोसी गांव के एक दर्जन के करीब लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और ट्रैक्टर से जबरन मिट्टी की दीवार व छप्पर गिरा दिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए बहू सुनीता व बेटे विनोद को जख्मी कर दिया। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...