बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कला गांव निवासी नीटू नैन उर्फ बोका ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए गांव के ही तीन लोगों पर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने व ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नीटू नैन ने बताया कि 17 फरवरी की शाम जब उनका छोटा भाई सचिन ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने ट्रैक्टर की हेडलाइट तोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद से पीड़ित का परिवार दहशत में है और उनका रोजगार भी प्रभावित हुआ है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.