देवघर, मार्च 7 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के पथरा गांव में पंचायत के दौरान मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पीड़ित ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में पीड़ित रंजीत बरनवाल ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद को लेकर मसनजोरा पंचायत के मुखिया की देखरेख में पंचायत आयोजित की गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। उसी दौरान मालेडीह गांव के दो युवक अचानक आक्रामक हो गए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमले के दौरान आरोपितों ने उसके गले से चांदी की चेन भी छीन ली। घटना के समय पंचायत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति संभाला जिससे उसकी जान बच सकी। घटना के बाद पीड़ित ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.