मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी दी
रांची, जून 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर में रहने वाले ताबिश अब्बास और उसके भाई दानिश अब्बास को मो कैफ उर्फ छोटू ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बिना वजह मेन रोड के रतन पीपी के पास पिछले दिनों सगे भाईयों की पिटाई करने के आरोपी ने बाद में जान से मार डालने की धमकी भी दी। मामले में ताबिश अब्बास की पत्नी जेबा परवीन की लिखित शिकायत पर हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक के पास रहने वाले मो कैफ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दो भाइयों को पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.