औरैया, मार्च 7 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदनापुर निवासी शैलेंद्र नागर पुत्र मुन्नालाल नागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने गांव की एक दुकान पर खड़ा था। तभी गांव के ही महेश पुत्र विजय बाबा अपने बेटों दीपेंद्र, छविराम और विक्रम के साथ वहां पहुंचे और किसी पुरानी बात को लेकर उससे विवाद करने लगे। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर शैलेंद्र के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.