मोतिहारी, मई 21 -- पताही। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोकाने खुर्द गांव में हुए मारपीट मामले में जानलेवा हमला करने वाले प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बोकाने खुर्द में विगत दो दिन पूर्व हुए मारपीट में जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल करने के आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...