मारपीट कर जानमाल की धमकी दी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- नवाबगंज। बीरपुर नादी गांव निवासी तालिब खां बुधवार सुबह लगभग 10 बजे घर पर बैठा था। तभी उसी समय गांव के ही निवासी युवक व उसके साथी तालिब खां के घर जाकर कुछ दिन पूर्व उसके मवेशी खेत मे घुस जाने की बात पर गाली गलौज करने लगे। बिरोध करने पर युवक व उसके साथी तालिब को लाठी -डंडे से मारपीट करने लगे। बचाने आये पिता शहीद मुहम्मद ,बहन हाजरा, मुमताज़ व मां को भी मारपीट की और जानमाल की धमकी देकर चले गए। थाना पुलिस को तालिब खां ने युवक सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.