समस्तीपुर, अप्रैल 28 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के कोरबद्धा टभका वार्ड 5 निवासी जय कुमार राम ने मारपीट कर जख्मी करने व दुकान जलाने का आरोप लगाते हुए थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें पड़ोस के ही कतिपय लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 24 अप्रैल की संध्या कतिपय लोग गाली गलौज करते हुए आये और मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आयी पत्नी, पुत्री एवं पिताजी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचा तभी मोबाइल पर फोन आया की दुकान में आग लगा दिया है। इसके बाद मैं अग्निशामक टीम को सूचित करते हुए उसके साथ वहां पहुंचा तो देखा मेरा पूरा घर जल चुका था। जिसमें नगद एवं जमीन का कागजात जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर सामाजिक वर्चस्व के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.