मारपीट कर जख्मी किया, जमीन के कागजात छिन लिए
रांची, अप्रैल 18 -- रांची।जमशेदपुर के सीतारामडेरा थानाा क्षेत्र के एग्रिको भुईयांडीह नीति बाग कॉलोनी में रहने वाले शिवेदु कुमार के साथ दंपत्ति समेत अन्य ने मारपीट कर जमीन के मूल कागजात छिन लिए। मामले में शिवेंदु की लिखित शिकायत पर रातू रोड के हेसल देवी मंडप रोड में रहने वाले मनोज कुमार सिंह, पत्नी, पुत्र व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया गया है कि सूचक के साथ पिछले दिन उस समय मारपीट की गई, जब वे भाई व अन्य के साथ अपनी जमीन पर काम कराने पहुंचे थे। आरोप है कि जमीन से संबंधित मूल कागजात को नामजद आरोपियों ने देखने के बहाने छिन लिया। यह भी पढ़ें- अमरी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.