हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर निवासी अंजनी कुमार ठाकुर के द्वारा घायलवस्था में सदर अस्पताल में दिए गए बयान पर देसरी थाना में छह व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हमले का विवरण दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि विनोद ठाकुर, कर्णेश ठाकुर, रितेश ठाकुर उर्फ सोनू, मोहन ठाकुर, पारसनाथ ठाकुर, रघुवंश ठाकुर गांव के फूला ब्रहम के पास पूर्व से उक्त सभी हरवे हथियार से लैस होकर खड़े थे‌। जब वह जमीन सर्वे कर रहे अमीन के पास जा रहे थे कि उन्हें देखते ही सभी घेर कर तबातोड़ हमला कर दिया। धारदार हंसुआ से सिर पर मारकर सिर काट दिया, फैट मुक्का से चेहरे, पीठ एवं आंख पर मारकर जख्मी कर दिया। जब उन्हें बचाने का प्रयास गजाधर ठाकुर करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट करने लगा। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगा है।

आरोप और परिणाम इस दौरान उनके पैक...