बेगुसराय, फरवरी 19 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। रास्ता रोकर मारपीट कर जख्मी कर देने का एक मामला सामने आया है। खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं.पांच निवासी शंभू पासवान के 19 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि अपने भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिलवाकर बेगूसराय से घर लौटने के क्रम में मेघौल के दीपक सिंह के पुत्र पीयूष कुमार ने उसका जबरन रास्ता रोक लिया और मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। उसका इलाज खोदावंदपुर स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.