मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- छपार। गांव खुड्डा में मामूली कहासुनी के चलते चार आरोपियों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी अजरा पत्नी मुनव्वर ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें बताया कि गत 14 अप्रैल को उसकी ननद गुलशाना पत्नी नसीम, सास इसराना, देवर गुलबहार व नदीम ने उसके पति मुनव्वर के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परिक्षण को जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है, जिसकी निष्पक्ष विवेचना की जाएगी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.