मारपीट कर घायल किया, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, जून 11 -- मरदह। बिरनो थाना के धनेशपुर निवासी पिंटू राम की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने एवं जातिसूचक गालियां देने के मामले में अर्जुन राजभर के खिलाफ एससी एसटी एक्ट एवं सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। पिंटू ने आरोप लगाया है कि अर्जुन राजभर के पिता घूरा राजभर के साथ वह मजदूरी का कार्य करते हैं। अर्जुन को उसके पिता ने घर से अलग कर दिया है। अर्जुन का आरोप है कि उसके कहने पर ही पिता ने उसे घर से अलग कर दिया है। इसके लिए वह जातिसूचक शब्दों के साथ मारने की धमकी दिया था। जब वह रात्रि में गांव के नागेंद्र के दुकान पर गया तभी अर्जुन राजभर ने लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.