गाजीपुर, मार्च 19 -- मरदह। बिरनो थाना के फत्तेपुर गांव निवासी कुंदन यादव के प्रार्थना पत्र पर बिरनो पुलिस ने पड़ोसी अनिल यादव, सुनील यादव, आकाश यादव के विरुद्ध लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रार्थना पत्र में कुंदन यादव ने आरोप लगाया है कि हमलावर अपने कटरा का निर्माण करा रहे है। मेरे सीढ़ी के बगल में स्थित मेरी जमीन को जबरिया कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर सभी एकजुट होकर मारपीट की और जान मारने की धमकी दी। घायल कुंदन यादव का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...