मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत
खगडि़या, मई 17 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर बारह सिकंदरपुर गांव निवासी चानो सिंह के पुत्र बेचन सिंह ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना रविवार के सबेरे की बताई जा रही है। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। आवेदन में आवेदक ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.