बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता गिरवां पुलिस ने हमला कर घायल करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम प्रीतमपुर के रहने वाले राजेश पुत्र शिवबदन को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने घटना की सूचना तहरीर थाने में देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गश्त एवं चेकिग दौरान चार आरोपितों नवल किशोर पुत्र जगदेव, छोटेलाल पुत्र रामबहोरी, रामसेवक पुत्र नवलकिशोर, दिनेश पुत्र नवलकिशोर निवासीगण प्रीतमपुर थाना गिरवां को ग्राम प्रीतमपुर थाना गिरवां से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशाहदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.