औरैया, मई 24 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नहर बाजार निवासी युवक के साथ मारपीट और घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।नहर बाजार निवासी सुमित कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 मई की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान वाशू पुत्र गिरधर गोपाल, गिरधर गोपाल पुत्र अशोक कुमार, अन्नू पुत्र कृष्ण कुमार तथा कृष्ण कुमार पुत्र रामशंकर निवासी पुराना अछल्दा वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान धारदार वस्तु से सिर पर हमला किया गया, जिससे उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। तहरीर में य...