खगडि़या, मई 12 -- बेलदौर । एक संवाददाता मारपीट कर घायल करने के मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। थानां क्षेत्र अंतर्गत तेलिहार पंचायत के रामनगर गांव निवासी इंद्रजीत रजक की पत्नी किरण देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। जिसमे उन्होंने मारपीट कर अपनी18 वर्षीया पुत्री भारती कुमारी को घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में सोमवार की शाम किया। गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : मारपीट कर घायल करने के मामले में आधा दर्जन को किया नामजद यह भी पढ़ें- दरवाजे पर आकर मारपीट, केस दर्ज यह भी पढ़ें- मारपीट में अठारह दिन बाद एफआईआर दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...