देवघर, अप्रैल 13 -- सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह निवासी महाबीर पंडित ने गांव के पांच लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि उनका बेटा रमेश पंडित दूध लेने जा रहा था। उसके साथ गांव के ही बैकुंठ पंडित द्वारा मारपीट की गयी। कारण पूछने पर प्रकाश पंडित, गोबिंद पंडित, कुंदन पंडित व चंदन पंडित द्वारा एकजुट होकर मारपीट की जाने लगी। हो-हल्ला सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे बिकल पंडित, गोपाल पंडित व सुरेश पंडित के साथ भी कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- जमुई : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कांड संख्या- 33/2026 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...