भदोही, मई 12 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र स्थित भक्खतीन गांव निवासी अरुण कुमार ने रविवार को चौरी थाने में तहरीर देकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने भाई के साथ लक्षापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य करता है। रविवार को दोनों मानिकपुर गांव के पास ईंट उतारने गए थे। ईंट उतारने के बाद वे पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। आरोप है कि मानिकपुर गांव के पास कुछ लोग पहले से एकत्रित होकर खड़े थे। यह भी पढ़ें- दो सगे भाइयों को मारपीट कर चोटिल करने का आरोप इसी दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया और विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.