हापुड़, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के सुभाष बिहार कालोनी निवासी व्यक्ति को पड़ोसी ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी शेरू ने बताया कि 2 दिन पूर्व वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी पड़ोसी युवक वहां आया और उसको देखकर गाली गलौज करने लगा।पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसे पर हमला करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की है ।थाना पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भेज आगे कार्रवाई शुरू कर दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.