मधुबनी, फरवरी 26 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अरेर थाना के नगवास गांव के पारस चौधरी ने गांव के ही नन्दू राय, सोनू राय, मोनू राय एवं करही के गोविंद सिंह पर मारपीट कर घायल करने का अरोप लगाते हुए अरेर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। लिखा है कि बुधवार को वे बाजार जा रहे थे। जिसक्रम में आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और जान मारने की नियत से लोहे की खंती एवं लाठी से हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। लिखा है कि परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल ले गया जहां वे अपनी इलाज करा रहे हैं। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...