मारपीट कर घर से भगाने और प्रताड़ित करने का आरोप
मुंगेर, सितम्बर 14 -- मुंगेर, निज संवाददाता। असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव निवासी मीरा देवी ने अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट करने, खाना-पीना बंद करने तथा जान से मारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति दुखन चौधरी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसके साथ लगातार प्रताड़ना की जा रही है। आरोप है कि पति सहित परिवार के शिवशंकर चौधरी, सोनी देवी, संजय चौधरी, नन्हे चौधरी व अन्य लोग मिलकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं तथा घर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता मीरा देवी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तब विवश होकर उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपनी बात सामने रखी है। पीड़िता ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.