मारपीट कर घर से निकाल देने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, जून 5 -- बेलदौर । एक संवाददाता पचौत पंचायत के पचौत पुनर्वास निवासी संतोष साह के पत्नी खुशबू देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पति एवं उसके परिजनों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसका विवाह दस वर्ष पहले हुआ था। जिसमें उसे दो पुत्र है। विवाह के आठ वर्ष तक सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन गत दो वर्ष से मामला बिगड़ने लगा है। इसके पीछे के कारणों के बारे में बताते हुए कहा है कि उसके पति का अवैध संबंध गांव के ही एक महिला से है। यह भी पढ़ें- पति व परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप, न्याय की गुहार जिसका विरोध करने पर अब तरह-तरह का बहाना बनाकर पति एवं उसके परिजनों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.