फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी सीता देवी ने बताया कि उसके देवर अरविंद, बुआ सुखरानी, ननद रीना उर्फ पुष्पा और ससुर बदलू आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। 28 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, जिससे उसे चोटें आईं। 29 अप्रैल को भी आरोपितों ने फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि उसकी शादी 12 जुलाई 2024 को मुकेश पाल के साथ हुई थी, जिसके बाद से लगातार उत्पीड़न हो रहा है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.