मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा
पीलीभीत, मई 16 -- बिलसंडा। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप ससुरालियों पर लगाते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव रूरिया धुरिया निवासी शिल्पी ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि उसकी शादी नोएडा गौतम बुद्धनगर निवासी विवेक के साथ हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के लिये उसे प्रताड़ित किया गया। पति के दूसरी जगह संबंध का हवाला देकर मानसिक शारीरिक प्रताड़ने के आरोप लगाते हुए पति विवेक कुमार, ससुर राजेश चौहान, सास राजकुमारी, देवर विजय चौहान पर घर से निकाल देने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया 'तीन तलाक', पांच पर केस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.